रिश्तों में अविश्वास बना मौत की वजह, पत्नी की हत्या के बाद पति ने रची गुमशुदगी की कहानी
सतना। शादी के महज ढाई महीने बाद रिश्तों में शक और लगातार विवाद ने एक नवविवाहिता की जान ले ली। आरोप है कि राजकुमार दाहिया (25) ने पत्नी सरस्वती (22) की गला दबाकर और सिर पर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी, फिर शव नहर में फेंककर खुद थाने पहुंचा और पत्नी के लापता होने की झूठी कहानी सुनाकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। 18 घंटे बाद नहर में शव मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस का शक पति पर गहरा गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी के चरित्र पर संदेह और आए दिन होने वाले विवाद से परेशान था। वहीं मृतिका के मायके पक्ष ने दहेज और ससुराल वालों पर अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच जारी है। एक छोटी-सी तकरार, शक और अविश्वास जब हिंसा में बदल जाए तो पूरा परिवार तबाह हो जाता है�