कटनी CSP पर 82.86 लाख की जमीन 18.20 लाख में हड़पने का आरोप, FIR के बाद कार्यालय सीज; 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड
कटनी। पुलिसिया दबाव बनाकर कन्हवारा की बेशकीमती जमीन महज 18.20 लाख रुपए में रजिस्ट्री कराने के आरोप में CSP नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज और मारूफ अहमद के खिलाफ कुठला थाने में BNS की धारा 61, 198, 199, 308(7) और 318(4) के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि हत्या के मामले के आरोपी आकाश लोधी के पिता रमेश लोधी पर दबाव बनाकर उन्हें करीब दो दिन CSP आवास पर रखा गया और फिर सरकारी वाहन से ले जाकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई।
शिकायत के मुताबिक जमीन की सरकारी गाइडलाइन कीमत 82 लाख 86 हजार रुपए, जबकि कुल सौदा करीब 1.07 करोड़ रुपए था। आरोप है कि दबाव में रजिस्ट्री सिर्फ 18.20 लाख रुपए में कराई गई और परिवार को 15 लाख रुपए का चेक व 3.20 लाख रुपए नकद दिए गए, जबकि शेष रकम नहीं दी गई। शिकायत करने पर परिवार के सदस्यों को ही जेल भेजे जाने का भी आरोप है।
FIR के बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर CSP कार्यालय और स्टाफ रूम सीज कर द�