फायरिंग के 8 दिन बाद पकड़े गए सगे भाई, गंभीर मामलों में वांटेड फिर भी शहर में घूमते रहे
सतना। रेत कारोबारी संजय कुमार अग्रवाल पर फायरिंग के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने सगे भाइयों उमर खान (22) और भइया खान उर्फ मकबूल (27) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 315 बोर का कट्टा बरामद किया है। 28 सितंबर की रात भुजवा मोहल्ले में दुकान के पास पान बंधवाते समय बाइक सवार दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद कट्टे से फायर किया था, गोली संजय की जांघ में लगी थी। सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र के जरिए पुलिस करीब आठ दिन बाद आरोपियों तक पहुंची। मामले का दूसरा पहलू पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है—उमर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरवरी से फरार था, जबकि भइया खान रंगदारी, अड़ीबाजी और मारपीट के मामलों में पुलिस को वांटेड था। इसके बावजूद दोनों पुलिस की नाक के नीचे शहर में खुलेआम घूमते रहे और आखिरकार व्यापारी पर फायरिंग जैसी वारदात को अंजाम दे दिया। गिरफ्तारी में हु�