वल्लभनगर में बाइक गैराज में लगी भीषण आग, 5 बाइक और स्कूटी जलकर राख; डेढ़ घंटे में पाया काबू
उदयपुर। वल्लभनगर कस्बे के तहसील रोड स्थित सेटेलाइट अस्पताल के पास गुरुवार शाम करीब 7:40 बजे एक बाइक गैराज में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर रिपेयरिंग के लिए आई 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने नगर पालिका क्षेत्र में दमकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
#Udaipur #Vallabhnagar #BikeGarageFire #FireIncident #RajasthanNews BreakingNews ShortCircuit FireSafety LocalNews Cut2CutLive