चौथे चरण के पंचायत चुनाव में 4 हजार जवान तैनात, 69 संवेदनशील बूथों पर रहेगा अतिरिक्त सशस्त्र जाप्ता
बांसवाड़ा। पंचायती राज चुनाव-2026 के चौथे चरण को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली है। जिले की 8 पंचायत समितियों की 277 ग्राम पंचायतों के 684 मतदान केंद्रों पर करीब 4 हजार पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। एसपी सुधीर जोशी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों और मोबाइल पार्टियों की ब्रीफिंग कर उन्हें रवाना किया। सुरक्षा के लिए 32 सुपरवाइजरी अधिकारी और 90 मोबाइल पार्टियां तैनात रहेंगी। वहीं, 69 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सशस्त्र जाप्ता और 13 डार्क जोन केंद्रों पर वायरलेस व्यवस्था रहेगी। हर चुनावी बिल्डिंग पर 4 अतिरिक्त जवान रिजर्व रखे जाएंगे।
#Banswara #PanchayatElection2026 #RajasthanPanchayatElection #ElectionSecurity #BanswaraPolice