गुजरात के पर्यटकों को भा रही डूंगरपुर की खूबसूरती, झीलों और म्यूजिकल फाउंटेन ने मोहा मन
डूंगरपुर। पहाड़ों की नगरी डूंगरपुर की खूबसूरती अब गुजरात के पर्यटकों को भी आकर्षित कर रही है। गैपसागर झील की पाल पर महादेव की भव्य प्रतिमा, हार्ट शेप और जगमगाती रोशनी देखकर पर्यटक अभिभूत हो गए। प्रदेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने पर्यटकों से मुलाकात कर उन्हें शहर की ऐतिहासिक विरासत, श्रीनाथजी मंदिर और प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। इसके बाद पर्यटक फतेहगढ़ी पहुंचे, जहां म्यूजिकल फाउंटेन ने सभी का मन मोह लिया। पर्यटकों ने डूंगरपुर की स्वच्छता, सुंदर सड़कों, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य की जमकर सराहना की।
#Dungarpur #DungarpurTourism #GujaratTourists #GapSagarLake #FatehGarhi RajasthanTourism