प्रतापगढ़ में पंचायत चुनाव के चतुर्थ चरण का मतदान कल, तैयारियां पूरी
प्रतापगढ़। पंचायतीराज चुनाव के चतुर्थ चरण में शनिवार को प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नीमच नाका स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. वी.सी. गर्ग, जिला कलक्टर शुभम चौधरी और एडीएम विजयेश कुमार पंड्या ने कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एसपी विशाल जांगीड़ के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों को भी सुरक्षा व्यवस्था का प्रशिक्षण दिया गया।
#Pratapgarh #RajasthanPanchayatElection #PanchayatElection2026 #ElectionPreparation #VotingDay