बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव का अंतिम चरण कल, 277 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान; कॉलेज ग्राउंड से रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
बांसवाड़ा। पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के चतुर्थ एवं अंतिम चरण के मतदान के लिए शुक्रवार को कॉलेज ग्राउंड से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि शनिवार को जिले की 8 पंचायत समितियों की 277 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इसके लिए 684 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4 हजार से अधिक मतदान कार्मिक तैनात रहेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल के साथ वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
#Banswara #Rajasthan #PanchayatiRajElection2026 #PanchayatElection #ElectionUpdate VotingDay PollingParty RajasthanNews BanswaraNews Cut2CutLive