उदयपुर में मंशापूर्ण महादेव व्रत का उद्यापन धूमधाम से संपन्न, शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उदयपुर। शहर में मंशापूर्ण महादेव व्रत का उद्यापन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रावण मास से शुरू होने वाले इस चार माह के कठिन व्रत का समापन कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को होता है। इस अवसर पर महिलाएं चूरमे का भोग लगाकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करती हैं और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की कामना करती हैं। शहर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन और पूजा-पाठ का दौर चलता रहा।
#Udaipur #ManshapurnaMahadev #MahadevVrat #ShivBhakti #UdaipurNews RajasthanNews ReligiousEvent SanatanDharma HarHarMahadev Cut2CutLive