खेरवाड़ा में खड़े ट्रोले में पीछे से घुसी बेकाबू कार, अहमदाबाद के तीन युवक घायल
उदयपुर जिला के खेरवाड़ा। कस्बे से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-48 पर गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। नवजीवन हॉस्पिटल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रोले में अहमदाबाद से उदयपुर जा रही एक अनियंत्रित कार पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार अफजल पुत्र असलम, हसबुद्दीन पुत्र मुस्लिम और जाहियाबाज पुत्र अब्दुल, निवासी अहमदाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची खेरवाड़ा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त कार और ट्रोले को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।
#Kherwara #UdaipurNews #NH48 #RoadAccident #CarAccident RajasthanNews KherwaraPolice BreakingNews RoadSafety Cut2CutLive