धोबी समाज की महिलाओं से छेड़छाड़ और फायरिंग का मामला, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
प्रतापगढ़ बायपास पर दीपावली की रात धोबी समाज की दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़, जातिगत अपमान और युवकों पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समस्त वसीठा धोबी समाज ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने हथियारों से हमला किया और फायरिंग की। समाज ने पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर संख्या 459/2026 की निष्पक्ष जांच और महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।
#Pratapgarh #RajasthanNews #CrimeNews #WomenSafety #PoliceAction DhoBiSamaj JusticeForWomen Cut2CutLive