युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, ICU में जिंदगी की जंग… परिजनों की मांग- आरोपी के घर चले बुलडोजर!
उदयपुर के माछला मगरा में 22 वर्षीय शेखर पर हुए जानलेवा चाकू हमले के बाद बवाल मच गया है। गंभीर घायल शेखर निजी अस्पताल के ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। गुरुवार को गुस्साए परिजन और क्षेत्रवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। परिजनों ने सूरजपोल पुलिस पर मुख्य आरोपी निर्मल पालीवाल को पकड़कर आधे घंटे में छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने, दुकान बंद कराने और दोषियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में गुंडागर्दी पर रोक लगाने की मांग की। परिजनों का आरोप है कि हमले में शेखर के साथी जितेंद्र भी घायल हुए थे।
#Udaipur #MachhlaMagara #KnifeAttack #Shekhar #CrimeNews SurajpolPolice UdaipurNews RajasthanNews JusticeForShekhar Cut2CutLive