बांसवाड़ा में कल पंचायत चुनाव का रण: 8 पंचायत समितियों की 277 ग्राम पंचायतों में मतदान, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण का मतदान 14 नवंबर को होगा। जिले की 8 पंचायत समितियों की 277 ग्राम पंचायतों के 684 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 13 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए 4 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुशलगढ़, छोटा डूंगरा, सज्जनगढ़, छोटी सरवा, बांसवाड़ा, गढ़ी, अरथूना और सरेड़ी बड़ी पंचायत समितियों में मतदान होगा। प्रशासन ने संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में सख्ती रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।
#Banswara #PanchayatElection2026 #RajasthanElection #VotingDay #PanchayatiRaj BanswaraNews ElectionUpdate RajasthanNews Cut2CutLive