डूंगरपुर में रिश्वतखोर डॉक्टर पर ACB का शिकंजा! मेडिकल के बदले मांगे 10 हजार, 1 हजार लेते रंगे हाथों ट्रैप
डूंगरपुर में ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झोथरी PHC प्रभारी डॉ. अमित परमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि चोट का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने के बदले डॉक्टर ने परिवादी से 10 हजार रुपये मांगे थे। बातचीत के बाद 2 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। परिवादी पहले ही 1 हजार रुपये दे चुका था। इसके बाद ACB में शिकायत की गई। जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने 31 अक्टूबर को ही मेडिकल तैयार कर लिया था, लेकिन रिश्वत के बाकी पैसे लेने के लिए उसे रोककर रखा। आज जैसे ही परिवादी 1 हजार रुपये लेकर पहुंचा, ACB ने जाल बिछाकर डॉक्टर को रंगे हाथों ट्रैप कर लिया। फिलहाल ACB की जांच जारी है।
#Durgapur #DungarpurNews #ACBAction #ACBRaid #AntiCorruption BriberyCase DoctorArrested JothriPHC