पुश्तैनी जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार पर किया हमला, दंपती समेत 3 घायल
बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवलिया आडा गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई, उसकी पत्नी और बेटे के साथ जमकर मारपीट कर दी। गुरुवार को कहासुनी के बाद गुस्साए बड़े भाई ने छोटे भाई कन्हैयालाल के सिर पर लकड़ी से वार कर सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई पत्नी कंकू देवी और बेटे सोहनलाल के साथ भी मारपीट की गई। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों और परिजनों ने बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।
#BanswaraNews #KhameraPolice #FamilyDispute #LandDispute #CrimeNews RajasthanNews Banswara BreakingNews PoliceInvestigation Cut2CutLive