DGP के सख्त आदेश भी बेअसर: सतना ट्रैफिक पुलिस पर चढ़ा रील का खुमार, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाते वीडियो वायरल
सतना। आम जनता का बिना सीट बेल्ट और यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान काटने वाली सतना ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है।
मध्य प्रदेश के DGP के सख्त निर्देशों और रोक के बावजूद पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने और सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड करने का मामला सामने आया है। DGP ने स्पष्ट आदेश जारी किए थे कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग के अनुशासन से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसके बावजूद सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने खाकी के इस दोहरे मापदंड पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जो पुलिसकर्मी दूसरों को नियमों का पाठ पढ़ाते हैं, वे खुद कानून का पालन क्यों नहीं कर रहे?
अब सवाल यह उठता है कि दूसरों का चालान काटने वाली ट्रैफिक पुल�