जमुई: पटना में खान सर और रोशन आनंद विवाद पर शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी ने कहा, इससे बचना चाहिए
पटना के चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद के बीच हुए विवाद को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी का बयान सामने आया है। जमुई पहुंचे शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए कहा कि कोचिंग संस्थान का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा देना है, न कि विवाद और लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देना है, इससे बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ कोचिंग संचालक पढ़ाई से भटककर लड़ाई और विवाद की राह पर पहुंच गए थे, जिसे सरकार गंभीरता से ले रही है। लिहाजा बिहार सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के निर्देश पर ऐसे मामलों में कड़ा एक्शन लिया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की हरकत करने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा के मंदिरों को राजनीति, व्यक्तिगत विवाद और शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा व्यवस्था को अनुशासित एवं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी। #jamuitopnews #viralreelsシ #jamuibihar #viralvideoシ #NHL #patna #education #educationmantri
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026