
जमुई: शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे एक दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसदन में कुछ समय रुककर मीडिया कर्मियों से बातचीत की और अपने दौरे के उद्देश्य सहित शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सिमुलतला आवासीय विद्यालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। इसकी स्थापना जिस उद्देश्य से की गई थी, उसे पूरा करने के लिए सरकार ने बड़ी राशि खर्च की और अनेक उम्मीदों के साथ इसकी शुरुआत कराई थी। हालांकि बीते कुछ वर्षों में विद्यालय की स्थिति चिंताजनक हुई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के संबंध में जो बातें उन्हें सुनने को मिली हैं, उनकी वास्तविक स्थिति जानने के लिए वह स्वयं निरीक्षण करने जा रहे हैं। उनके साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। निरीक्षण के बाद स्थिति का आकलन कर आवश्यक और कठोर निर्णय लिए जाएंगे, ताकि विद्यालय अपनी मूल भावना और उद्देश्य के अनुरूप कार्य कर सके। जब उनसे पूछा गया कि संभावित कठोर निर्णय क्या हो सकते हैं, तो उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार को लेकर विभाग लगातार काम कर रहा है। मंत्री बनने के बाद किए गए कार्यों और निर्णयों की विस्तृत जानकारी 100 दिन पूरे होने पर सार्वजनिक की जाएगी। कोचिंग संस्थानों को लेकर उठे सवाल पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोचिंग नियमन के लिए नई नियमावली तैयार कर रही है। फिलहाल सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सरकारी शिक्षकों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि वे विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें और कोचिंग संस्थानों से दूरी बनाए रखें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। विद्यालयों तक पहुंचने वाले संपर्क मार्गों की समस्या पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी जिलाधिकारियों के लिए एक विशेष गाइडलाइन जारी की जाएगी। इस संबंध में भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग से भी बातचीत चल रही है और जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। शिक्षक बहाली के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में जितने पद रिक्त होंगे, उतनी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। #jamuitopnews #educationmantri #NHL #jamuibihar #viralreelsシ #viralvideoシ
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026

जमुई: पटना में खान सर और रोशन आनंद विवाद पर शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी ने कहा, इससे बचना चाहिए पटना के चर्चित शिक्षक खान सर और रोशन आनंद के बीच हुए विवाद को लेकर बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश कुमार तिवारी का बयान सामने आया है। जमुई पहुंचे शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को दिन के 11:00 बजे मीडिया कर्मी से मुखातिब होते हुए कहा कि कोचिंग संस्थान का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा देना है, न कि विवाद और लड़ाई-झगड़े को बढ़ावा देना है, इससे बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ कोचिंग संचालक पढ़ाई से भटककर लड़ाई और विवाद की राह पर पहुंच गए थे, जिसे सरकार गंभीरता से ले रही है। लिहाजा बिहार सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री Samrat Choudhary के निर्देश पर ऐसे मामलों में कड़ा एक्शन लिया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की हरकत करने वाले कोचिंग संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा के मंदिरों को राजनीति, व्यक्तिगत विवाद और शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा व्यवस्था को अनुशासित एवं बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाती रहेगी। #jamuitopnews #viralreelsシ #jamuibihar #viralvideoシ #NHL #patna #education #educationmantri
Jamui, Jamui | Jun 13, 2026