जमुई: झाझा स्टेशन के ट्रैक पर मिला सतगामा के व्यक्ति का श^व, घटना के बाद देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की उमड़ी भीड़
जमुई- जसीडीह रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि सन्देहहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति का श^व बरामद किया गया। रेल पुलिस द्वारा श^व की पहचान कर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। मामले में परिवार वालों ने ह^त्या का आरोप लगाया है। वहीं रेल पुलिस द्वारा शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे के बाद श^व को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा निवासी स्व:केदार तांती के 40वर्षीय पुत्र कैलाश तांती के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ लग गई। पूरे परिवार में चीख,- पुकार मच गया। पत्नी वह अन्य स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा।स्वजन के चीख और चीत्कार से सदर अस्पताल का पूरा माहौल गमगीन बन गया। देखने पहुंचे सभी की आंखें भी नम हो गई।
परिजन ने हत्या का आरोप मृतक के साथी गांव के ही नवीन पांडेय पर लगाया है जो घर से फरार है। #jamui #railpolice #RPF #GRP #jamuiPolice #CrimeNews
Jamui, Jamui | Oct 30, 2026