जमुई: भूमि विवाद में लाठी- डंडे से एक दूसरे पर ह^म^ला
जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसवाडीह गांव में जमीन पर बाउंड्री वाल निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिं^स^क झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे, व ईंट- पत्थर चलने लगे। घटना स्थल पूरी तरह रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। मारपीट का लाइव वीडियो भी शनिवार की शाम 5:00 बजे सामने आया है, जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मारपीट में दोनों पक्ष से 12 लोग घा^य^ल हुए हैं। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस टीम द्वारा सभी घा^य^लों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहां तीन घा^य^लों की हालत ना^जु^क बताई जा रही है। वही सामने आई घटना के लाइव वीडियो में दोनों तरफ से लाठी और डंडे चलते दिख रहे हैं। चारों ओर भ^ग^द^ड़ मच गई #jamui #jamuiPolice #crime #CrimeNews #jamuinews
Jamui, Jamui | Oct 31, 2026