उंचेहरा में 10 मिनट की बारिश: एक तरफ गर्मी से राहत, तो दूसरी तरफ बढ़ा दी उमस
सतना जिले के कस्बा उंचेहरा में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज धूप के बीच अचानक 10 मिनट के लिए रिमझिम बारिश शुरू हुई। इस अल्पकालिक बारिश ने लोगों को थोड़ी देर के लिए चुभती गर्मी से राहत की उम्मीद तो जगाई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति इसके उलट हो गई।
बारिश की हल्की फुहारों के बाद हवा पूरी तरह बंद हो गई, जिससे सड़कों और आबोहवा में तेज उमस भर गई। 10 मिनट की इस बारिश के बाद तापमान का असर कम होने की बजाय गर्मी और ज्यादा महसूस होने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश ने राहत देने के बजाय चिपचिपाहट और उमस को और बढ़ा दिया है, जिससे लोग बेहाल
#Unchehra #UnchehraNews #SatnaNews #MPWeather #MPNews