चित्रकूट के पिंडरा में बारिश से धंसी सड़क, गड्डों में समाया भारी ट्रक; मचा हड़कंप।
चित्रकूट के पिंडरा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सड़क धंसने से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस जाने के कारण वहां से गुजर रहा एक भारी भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लगातार हो रही तेज बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। गनीमत यह रही कि समय रहते राहत व बचाव का काम शुरू हुआ, लेकिन मुख्य मार्ग पर जलजमाव और सड़क टूटने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है और आगे भी हादसे का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
#Chitrakoot #Pindra #ChitrakootNews #SatnaNews #VindhyaPradesh