सतना में गंदे और दूषित पानी की सप्लाई पर फूटा पार्षदों का गुस्सा, धरना देकर खोला नगर निगम के खिलाफ मोर्चा
सतना: शहर में पिछले कई दिनों से हो रही मटमैले और दूषित पानी की सप्लाई को लेकर पार्षदों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। दूषित पेयजल की गंभीर समस्या और नगर निगम प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ पार्षदों ने उग्र विरोध दर्ज कराया।
नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में एकत्रित हुए पार्षदों ने फिल्टर प्लांट/कार्यालय के गेट पर धरना देकर जोरदार नारेबाजी की और नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंकने जैसी चेतावनी दी। पार्षदों का आरोप है कि मानसून के बाद नलों से बदबूदार और दूषित पानी आ रहा है, जिससे शहर में संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा बन गया है।
#SatnaNews #SatnaWaterCrisis #SatnaProtest #SatnaMunicipalCorporation #UnchehraNews