डिंडौरी: समनापुर में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान, जनपद पंचायत कार्यालय का गेट बंद कर किया धरना प्रदर्शन #jansamasya
समनापुर में पेयजल की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 10:30 जनपद पंचायत कार्यालय का गेट बंदकर बर्तन डिब्बा रखकर पानी की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जगह-जगह पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण जल सप्लाई लाइन प्रभावित है बार-बार पंचायत की जिम्मेदारों संबंधित अधिकारी कर्मचारी को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही।