*जन विश्वास अभियान में पशुपालकों को योजनाओं की जानकारी और पशु चिकित्सा सेवाएं*
*पशु चिकित्सा शिविर में 275 पशुओं का टीकाकरण, 6 हितग्राहियों के केसीसी आवेदन भरे*
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड बजाग के ग्राम बोंदर में 18 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा स्टॉल लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से पशुपालकों को विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान 6 हितग्राहियों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तथा 1 हितग्राही का बकरी पालन हेतु आवेदन भरा गया। कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर 62 पशुपालकों को औषधियों का वितरण, 275 पशुओं का टीकाकरण, 7 पशुओं का बधियाकरण तथा 4 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की कार्यवाही की गई।
ग्राम बोंदर स्थित पशु औषधालय का निरीक्षण भी किया गया। वीबी जीराम जी अंतर्गत पशु औषधालय में बाउंड्रीवाल एवं शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव ग्राम पंचायत में प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की गई। इसके साथ ही पशु चिकित्सालय गाडासरई का निरीक्षण कर अंतर्गत ग्रामों में आधार अपडेशन कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया तथा पशु चिकित्सालय की बाउंड्रीवाल का भी निरीक्षण किया गया। शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार बेमनेले, एवीएफओ श्री कुलेश एवं एवीएफओ श्री तारासिंह पट्टा उपस्थित रहे।
#Dindori #JanVishwasAbhiyan #Pashupalan #KisanKCC #AnimalHusbandry #JansamparkDindori #MadhyaPradesh #PashuChikitsa #KisanKalyan #GovernmentSchemes