सैकड़ों महिलाओं का प्रदर्शन, मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिला पंचायत के मुख्य गेट पर धरना
कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत कार्यालय तक पहुंचीं स्व-सहायता समूह की महिलाएं, प्रशासन से मांगों के निराकरण की उठाई आवाज
डिंडौरी में जिलेभर से बड़ी संख्या में स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डिंडौरी पहुंचीं। महिलाओं ने पहले कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद महिलाएं कलेक्ट्रेट से जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं और अब जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गईं।
प्रदर्शनकारी महिलाओं की प्रमुख मांगों में मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों का निराकरण शामिल है। महिलाओं का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग प्रशासन के समक्ष रख रही हैं। मांगों का समाधान नहीं होने के चलते महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन कर अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाई।
धरने के दौरान महिलाओं ने प्रशासन से मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के चलते जिला मुख्यालय में भी हलचल का माहौल रहा। महिलाओं की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जाने की बात भी सामने आई है।
महिला स्व-सहायता समूह संघ ने उठाई आवाज
प्रदर्शन में महिला स्व-सहायता समूह संघ की जिलाध्यक्ष संतोषी परस्ते सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने कहा कि उनकी समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाना चाहिए और मांगों पर शासन स्तर से स्पष्ट कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शन में रसोइया वर्ग से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हुईं और उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी।
महिलाओं के समर्थन में पहुंचे आप जिलाध्यक्ष
प्रदर्शनकारी महिलाओं के समर्थन में आम आदमी पार्टी के डिंडौरी जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार साहू भी पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से मुलाकात कर उनकी मांगों को जायज बताया और उनके प्रदर्शन का समर्थन किया।
फिलहाल महिलाएं जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठी हैं। अब प्रदर्शनकारी महिलाओं की मांगों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर बनी हुई है।
#Dindori #DindoriNews #DindoriNewsLive #MPNews #MadhyaPradesh #WomenProtest #महिला_प्रदर्शन #महिला_आंदोलन #स्व_सहायता_समूह #स्वसहायता_समूह #महिलाओं_की_आवाज #मानदेय #महिला_सशक्तिकरण #SelfHelpGroup #SHG #WomenPower #WomenRights #GroundReport #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #HALCHAL24NEWS Part 10