बीजेपी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का कथित वीडियो वायरल!
डिंडौरी से बीजेपी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में विधायक कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बरखेड़ा गांव का है। हालांकि, वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। वीडियो की सत्यता और पूरे संदर्भ की पुष्टि होना बाकी है।
#Dindori #DindoriNews #OmprakashDhurve #ओमप्रकाशधुर्वे #BJP #BJPMLA #ViralVideo #ViralNews #MPNews #MadhyaPradesh #DindoriNewsLive #BreakingNews #LatestNews #HALCHAL24NEWS