जन विश्वास अभियान में पशुपालकों को मिली योजनाओं की जानकारी, 275 पशुओं का टीकाकरण
पशु चिकित्सा शिविर में 62 पशुपालकों को दवाइयां वितरित, 6 केसीसी और बकरी पालन के लिए एक आवेदन भरा गया
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में **जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विकासखंड बजाग के ग्राम बोंदर में 18 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर पशुपालकों को विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान 6 हितग्राहियों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के आवेदन भरे गए, जबकि एक हितग्राही का बकरी पालन के लिए आवेदन तैयार कराया गया। पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।
275 पशुओं का हुआ टीकाकरण
कार्यक्रम के दौरान आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 62 पशुपालकों को आवश्यक औषधियों का वितरण किया गया। वहीं 275 पशुओं का टीकाकरण, 7 पशुओं का बधियाकरण और 4 पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान की कार्रवाई की गई।
पशु औषधालय और चिकित्सालय का निरीक्षण
अभियान के दौरान ग्राम बोंदर स्थित पशु औषधालय का भी निरीक्षण किया गया। वीबी जीराम जी अंतर्गत पशु औषधालय में बाउंड्रीवाल और शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव ग्राम पंचायत में प्रस्तुत करने की आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसके अलावा पशु चिकित्सालय गाडासरई का निरीक्षण कर अंतर्गत ग्रामों में आधार अपडेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई। पशु चिकित्सालय की बाउंड्रीवाल का भी निरीक्षण किया गया।
शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार बेमनेले, एवीएफओ कुलेश एवं एवीएफओ तारासिंह पट्टा उपस्थित रहे।
#Dindori #DindoriNews #DindoriNewsLive #Bajag #BajagNews #JanVishwasAbhiyan #जन_विश्वास_अभियान #पशुपालन #पशुपालक #पशु_चिकित्सा_शिविर #AnimalHusbandry #AnimalHealth #पशु_टीकाकरण #Vaccination #KCC #किसान_क्रेडिट_कार्ड #बकरी_पालन #पशु_सेवा #MadhyaPradesh #MPNews #MPNewsToday #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #HALCHAL24NEWS