कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति पर मंथन
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने और किसानों की शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के सभागार में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कृषि विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग की योजनाओं और किसानों से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में उप संचालक कृषि डॉ. राजेश सिंह चौहान, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह, सहायक संचालक कृषि सहित विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल सर्वे, धान की फसल में भूरा फुदका (बीपीएच) एवं बैक्टीरियल लीफ ब्लाइट (बीएलबी) से हुई क्षति, स्वामित्व योजना, फार्मर आईडी एवं एग्रीस्टैक की प्रगति की जानकारी ली गई।
कलेक्टर ने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा मैदानी स्तर पर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एमपी किसान पोर्टल एवं कृषि मैपर से संबंधित कार्यों को आगामी 10 दिनों में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने किसानों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ ही मैदानी स्तर पर योजनाओं की सतत निगरानी करने और लंबित कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#Dindori #DindoriNews #DindoriNewsLive #MPNews #MadhyaPradesh #AgricultureNews #KisanNews #Kisan #किसान #कृषि_विभाग #कृषि_योजना #फसल_बीमा #प्रधानमंत्री_फसल_बीमा_योजना #FarmerID #AgriStack #MPKisan #धान #भूरा_फुदका #BPH #BLB #कृषि_समाचार #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #HALCHAL24NEWS