रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित डीआरडीए सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम दीपक कुमार मिश्रा एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिले के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। डीएम ने शिक्षकों को समाज का शिल्पकार बताते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है।
#rohtasnews