
रोहतास जिले के बिक्रमगंज में रविवार को तेंदुनी चौक के समीप आरा रोड स्थित हीरा आभूषण भंडार में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण लूट लिए। हेलमेट पहने 4-5 बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकानदार से दराज खुलवाकर कुछ ही मिनट में वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश है और उन्होंने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #rohtasdistrict #rohtasnews
Kargahar, Rohtas | Jul 26, 2026

ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े 10 लाख के गहने लूटे, देखे सीसीटीवी फुटेज में कैसे घटना को दिया अंजाम। बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में अपराधियों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। आरा रोड स्थित *हीरा आभूषण भंडार* में हथियारबंद चार बदमाशों ने धावा बोलकर करीब *10 लाख रुपये* के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। *कैसे दिया वारदात को अंजाम?* प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार चारों बदमाश हेलमेट पहनकर दुकान में घुसे। अंदर मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और कुछ ही मिनटों में काउंटर में रखे जेवरात समेटकर फरार हो गए। पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। *पुलिस जांच में जुटी, नाकेबंदी शुरू* घटना की सूचना मिलते ही *बिक्रमगंज थाना पुलिस* मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान में लगे CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है और बारीकी से खंगाल रही है। जिले भर में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। *व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल* दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों में भारी आक्रोश है। व्यापार मंडल ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं और जल्द कार्रवाई की मांग की है। #RohtasNews #Bikramganj #Robbery #BiharCrime #JewelleryShopLoot #BiharPolice #CrimeNews #24NewsLive #Rohtas
Aurangabad, Aurangabad | Jul 26, 2026

प्रशिक्षण पूरा, फिर भी प्रमाण पत्र का इंतजार! नौहट्टा प्रखंड में ग्राम रक्षा दल का एक माह का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी प्रशिक्षुओं को अब तक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र नहीं मिल सका है। सोमवार को सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने प्रखंड उपाध्यक्ष पूजा कुमारी के नेतृत्व में बीडीओ, बीपीआरओ एवं थाना अध्यक्ष से मिलकर जल्द प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की। प्रशिक्षुओं का कहना है कि अधिकांश मुखियाओं ने हस्ताक्षर कर दिए हैं, लेकिन पंचायत सचिव हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। उनका तर्क है कि प्रशिक्षण के दौरान वे हड़ताल पर थे, इसलिए सत्यापन नहीं कर सकते। वहीं बीपीआरओ ममता कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रशिक्षु को अनावश्यक परेशान नहीं होने दिया जाएगा। क्या प्रशिक्षुओं को जल्द मिलेगा उनका प्रशिक्षण प्रमाण पत्र? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 📍 स्थान: नौहट्टा, रोहतास (बिहार) #ApnaRohtas #Nauhatta #Rohtas #GramRakshaDal #TrainingCertificate #BiharNews #HindiNews #BreakingNews #LocalNews #Panchayat #RohtasNews #Bihar
Nauhatta, Rohtas | Jul 13, 2026

रोहतास जिले के शिवसागर में बुधवार देर शाम हुई बारिश ने एनएच-19 फ्लाईओवर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद फ्लाईओवर के ऊपर पानी जमा हो गया और निकासी का रास्ता नहीं मिलने पर पानी किनारों से तेज धार बनाकर नीचे गिरने लगा। बताया जाता है कि करीब चार वर्षों के लंबे निर्माण कार्य के बाद एनएचएआई की देखरेख में इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था। इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन पहली ही तेज बारिश में सामने आई तस्वीरों ने इस पूरी परियोजना की गुणवत्ता और योजना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। #rohtasnews
Kargahar, Rohtas | Jul 2, 2026

सासाराम शहर में मंगलवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा व एसपी रौशन कुमार ने फ्लैग मार्च किया। उन्होंने मुख्य मार्गों एवं गलियों में मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। #rohtasnews
Kargahar, Rohtas | Jun 24, 2026