मोथा में गुरु वंदना महोत्सव में क्विज टॉपर सम्मानित,एसडीएम ने दिया पुरस्कार।
काराकाट के मोथा में शनिवार को शिक्षक दिवस पर गुरु वंदना महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम दीपक कुमार मिश्रा और एसपी एमआर राज के शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन उनके नहीं पहुंचने पर एसडीएम दिलीप कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। एसडीएम दिलीप कुमार, बीडीओ संजीत कुमार, बीपीआरओ रेणुका कुमारी और आरओ ध्रुव कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
प्रखंड स्तरीय क्विज में अमित कुमार प्रथम, निम्मी कुमारी द्वितीय और खुशी कुमारी तृतीय रहीं। टॉप-10 में कविता कुमारी, उपसना कुमारी, नेहा कुमारी, हिमांशु यादव, प्रियांशु कुमारी, तन्नू कुमारी, मो. असलम और अंशु कुमार शामिल रहे। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल, मोमेंटो, अंगवस्त्र और उपहार दिए गए।
गोडारी के माइंड स्क्वायर के सात विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाकर संस्थान का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में कई शिक्षकों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
Kargahar, Rohtas | Sep 5, 2026