मेदनीपुर में शनिचरा बाबा पूजा समारोह में शामिल हुए विधायक आलोक कुमार सिंह, की सुख-समृद्धि की कामना
दिनारा विधानसभा क्षेत्र के मेदनीपुर में तुरहा समाज की ओर से आयोजित पावन शनिचरा बाबा पूजा समारोह में सह विधायक एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान के साथ शनिचरा बाबा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूजा समारोह के दौरान पूरा परिसर भक्ति और आस्था के माहौल से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। आलोक कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, संस्कारों और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है।
आलोक कुमार सिंह ने शनिचरा बाबा से प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बना रहे। उन्होंने बाबा से सभी परिवारों पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।
इस अवसर पर पंचातय के मुखिया रंजय सिंह तुरहा समाज के सदस्य, श्रद्धालु और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।