बाइक में टक्कर से शुरू हुआ खेल, झूठे केस की धमकी देकर मांगी 10 हजार की रंगदारी
सतना। भाभी का इलाज कराने नागौद से सतना आए मोहम्मद इश्तार को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में बाइक की टक्कर के बाद उसके साथ ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाएगा। अस्पताल जाते समय हिस्ट्रीशीटर मोहित विश्वकर्मा, उसकी पत्नी दामिनी चौधरी उर्फ नित्या और दोस्त कपिल बाल्मीक ने रॉन्ग साइड से आकर उसकी बाइक में जानबूझकर टक्कर मारी। इसके बाद गलती इश्तार की बताते हुए 10 हजार रुपए हर्जाने की मांग की और रकम नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
इश्तार ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो दामिनी और कपिल मौके पर पकड़ लिए गए, जबकि मोहित भाग निकला। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। फरार मोहित को भी देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मोहित न�