मूक-बधिर बालिका से दुष्कर्म, स्कूल छात्रा से छेड़छाड़; सतना-मैहर में दो आरोपी गिरफ्तार
सतना/मैहर। दिव्यांग बालिका और स्कूली छात्रा के खिलाफ यौन अपराध की दो गंभीर घटनाओं में सतना और मैहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सतना के कोठी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मूक-बधिर बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जबकि मैहर के अमरपाटन में स्कूल आने-जाने वाली छात्रा से छेड़छाड़ और धमकी देने वाले आरोपी को शिकायत के महज पांच घंटे के भीतर दबोच लिया गया।
घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म
कोठी पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त की घटना में आरोपी शिवेन्द्र उर्फ महेश कुशवाहा (24), निवासी ग्राम डेहुटा, थाना कोठी, एक घर में घुसा और वहां मौजूद मूक-बधिर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(2)(i), 64(2)(k), 332(b) और 117(2) में प्रकरण दर्ज किया। प