मां शारदा की नगरी में नशे का जाल, प्रयागराज से पहुंच रही ब्राउन शुगर
50 हजार की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, युवाओं तक पहुंच रहा नशे का नेटवर्क
मैहर। मां शारदा की पवित्र नगरी मैहर में नशे के कारोबार ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। जिस शहर की पहचान आस्था से है, वहां अब ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशे की दस्तक हैरान करने वाली है। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात विनैका मोहल्ले में घर के पास ब्राउन शुगर की फुटकर बिक्री कर रहे नईम खान उर्फ लल्लू (38) को दबोचा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी में उसकी जेब से 10.31 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपए है। पूछताछ में सामने आया कि यह नशा प्रयागराज से मैहर लाया गया था और यहां फुटकर ग्राहकों तक पहुंचाया जा रहा था। यानी नशे का नेटवर्क अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों की गलियों तक पहुंच चुका है। सबसे बड़ी चिंता इसकी पहुंच को लेकर है—क्योंकि आसान उपलब्धता