ढाई महीने बाद खुला अर्जुन खोह का राज, बदनामी के डर में रची हत्या की साजिश
सतना। जसो थाना क्षेत्र के अर्जुन खोह जंगल में ढाई महीने पहले गुफा में पत्थरों के नीचे मिली ग्रामीण धनीराम भुमिया की लाश का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। 28 मई को लकड़ी लेने निकले धनीराम की देर शाम तक घर वापसी नहीं हुई तो परिजनों ने तलाश शुरू की और अगले दिन जंगल के अंदर गुफा में उसकी खून से सनी लाश मिली। सिर और शरीर पर गहरे घाव थे और पोस्टमार्टम में मारपीट से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। करीब ढाई महीने तक मुखबिर तंत्र, साइबर सेल और पूछताछ से जुटाए सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस देउरी निवासी धन सिंह यादव (38) तक पहुंची। पूछताछ में उसने कथित तौर पर कबूल किया कि धनीराम उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने की बात गांव में फैला रहा था, जिससे उसकी शादी में अड़चन आ रही थी। इसी शक और रंजिश में धन सिंह ने लुख्खू उर्फ जाहिद (22) के साथ मिलकर हत्या की साज�