
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी का मामला सामने आया है। इससे विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के हालिया इमिग्रेशन (प्रवास) लागू करने वाले विज्ञापन को लेकर पैदा हुआ है। इस विज्ञापन में ट्रांसफॉर्मर्स फिल्म की पैरोडी वाले इस पोस्टर में एक रोबोट, सिर पर कपड़ा बांधे गोरे (वाइट) का सामना करता हुआ दिखाया गया है, जिसे मिस्टर सिंह कहा गया है।
होमलैंड सिक्योरिटी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किए गए इस डिजिटल विज्ञापन में 'ट्रांसफॉर्मर्स' फ्रैंचाइजी के मुख्य किरदार 'ऑप्टिमस प्राइम' को DHS का आर्म पैच पहने हुए दिखाया गया है। वह भूरी दाढ़ी वाले आदमी का सामना करते हुए कहता है, 'हमारी सड़कों से हट जाओ, तुम्हें गाड़ी चलाना नहीं आता, मिस्टर सिंह।' यह विज्ञापन डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के उस बड़े अभियान का हिस्सा है, जिसमें अवैध प्रवासियों को अपनी मर्जी से अमेरिका छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। DHS ने इस अभियान का प्रचार Self-deport or find out (खुद देश छोड़ें या नतीजा भुगतें) के आक्रामक नारे के साथ जारी किया है।
ट्रंप प्रशासन की अवैध इमिग्रेशन और इमिग्रेंट ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई के तहत DHS को AI से बने ट्रांसफॉर्मर्स स्टाइल वाले इस पोस्टर पर काफी ज्यादा आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। आलोचक का कहना है कि पोस्टर में सिंह नाम से भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाया गया है।
#america #us #dhs