
#Balrampur ! #नाबालिग_से_दुष्कर्म का आरोपी उतरौला से गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर भगा ले गया था युवक
#उतरौला (#बलरामपुर)। कोतवाली उतरौला पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हीरालाल, कांस्टेबल अनुभव सिंह और महिला कांस्टेबल श्रद्धा पटेल की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय उर्फ निरहू (निवासी गुलरहा बरगदगही) को धर दबोचा।
पीड़िता की मां ने 19 अगस्त को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें जांच और साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की धारा 87, 64(2)(M) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेज दिया है।