कल सुबह 10 बजे ई-विकास पोर्टल पर चार केंद्रों में डीएपी खाद की टोकन बुकिंग के लिए रहेगी उपलब्धता
---
जिला विपणन अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि दिनांक 18 नवम्बर 2026 को सुबह 10 बजे विपणन संघ के भंडारण केंद्र टीकमगढ़, बड़ागांव धसान एवं खरगापुर तथा विपणन समिति बल्देवगढ़ में ई-विकास पोर्टल पर टोकन बुकिंग के लिए डीएपी खाद उपलब्ध रहेगा।
इसके अतिरिक्त शेष सभी प्रकार के उर्वरक जिले के समस्त डबल लॉक केंद्रों एवं विपणन समितियों में ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध हैं। गोदामों में पर्याप्त मात्रा में खाद का भंडारण है। उपलब्ध खाद को प्रतिदिन ई-विकास पोर्टल पर टोकन बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है तथा रैक के माध्यम से भी निरंतर खाद की आपूर्ति प्राप्त हो रही है।
जिला विपणन अधिकारी ने समस्त कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे ई-विकास पोर्टल के माध्यम से प्राप्त टोकन के अनुसार निर्धारित दिवस पर ही उर्वरक का उठाव करें। साथ ही अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारी से परामर्श लेकर फसलों में संतुलित उर्वरकों का उपयोग करें।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh