जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत शिवराजपुर , लखेपुर एवं खेरा का किया भ्रमण, नल-जल योजनाओं एवं विकास कार्यों का लिया जायजा
-
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़ ने जतारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत शिवराजपुर, लखेपुर एवं खेरा का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामों में संचालित नल-जल योजनाओं का अवलोकन कर उनके संचालन एवं पेयजल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक जिला पंचायत श्री मनीष जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh