शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में संयुक्त युवा संगम मेला आयोजित
-
175 युवाओं ने लिया भाग, 79 का प्राथमिक चयन एवं 2 युवाओं का अप्रेंटिसशिप हेतु चयन
-
जिला प्रशासन के सहयोग से कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), टीकमगढ़ में संयुक्त युवा संगम (रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप) मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा रोजगार के इच्छुक युवाओं को अवसर प्रदान किए।
मेले में कुल 7 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान कुल 175 बेरोजगार युवाओं ने सहभागिता की, जिनमें से 79 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया तथा 2 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया।
इन कंपनियों ने लिया भाग
युवा संगम मेले में एसआईएस सिक्योरिटी अनूपपुर, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमंड सागर, संसूर सृष्टि इंडिया लिमिटेड छतरपुर, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी अकादमी टीकमगढ़, ग्रोफास्ट एग्रीटेक सागर, जॉबफेयर नाउ डॉट कॉम भिंड तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन झांसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
युवा संगम मेले का आयोजन जिला रोजगार अधिकारी श्री के.एल. कोरी के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ के प्लेसमेंट प्रभारी श्री मनोज कुमार विश्वकर्मा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र टीकमगढ़ के मैनेजर श्री विश्वम्भर पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
#JansamparkMP #jansampartikatikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 22, 2026