*सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों को दिलवाएं - दिनेश उमरैया
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सभा कक्ष दुर्गानगर में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत विकासखंड स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर संभाग समन्वयक श्री दिनेश उमरैया ने प्रस्फुटन समितियों के सक्रियकरण, नियमित मासिक बैठकों के आयोजन, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों को प्राथमिकता से मिल सके । इसी के साथ उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के साथ जनहित में कार्य करने पर विशेष बल दिया।
जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना म प्र जन अभियान परिषद के सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों , नवांकुर संस्थाओं , परामर्शदाताओं से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2026 तक जल संचय अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान अंतर्गत नदी और नालों पर बोरी बंधान किया जाना है। इस संबंध में आज रणनीति बनायी गयीं है।
इस अवसर , राहुल बघेली फील्ड ऑफिसर एचडीएफसी बैंक, नवांकुर संस्था प्रमुख मनीष सोनी, पुष्पेन्द्र यादव मंगल सिंह यादव , संतोष चौरसिया,परामर्शदाता द्वारका प्रसाद तिवारी, विनोद खंगार , संगीता सोनी तथा प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी उपस्थिति रहे।