🚨 छतरपुर कलेक्ट्रेट में NSUI और युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन!
छतरपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में सोमवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ ज्ञापन देने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
युवा कांग्रेस नेता लोकेंद्र वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने 'कलेक्टर साहब होश में आओ' के नारे लगाए। ज्ञापन सौंपने को लेकर SDM आरएस बागरी और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई।
SDM द्वारा वैधानिक कार्रवाई और FIR की चेतावनी दिए जाने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद कलेक्टर ने कांग्रेस के तीन नेताओं को बुलाकर उनकी शिकायत सुनी और ज्ञापन प्राप्त किया।
आखिर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को लेकर क्यों नाराज हैं कांग्रेस कार्यकर्ता? देखिए पूरी खबर।
📍 स्थान: छतरपुर, मध्यप्रदेश
BUNDELI 24 EXPRESS NEWS
Heartbeat of Bundelkhand
🔴 खबर हर पल, आपके साथ।
सच की आवाज़ • जनता की ताकत • बुंदेलखंड की धड़कन
👍 वीडियो पसंद आए तो LIKE करें।
🔔 चैनल को SUBSCRIBE करें और खबरों को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें।
#Chhatarpur #NSUI #YouthCongress #Congress #Collectorate #SDM #ChhatarpurNews #MadhyaPradeshNews #FootballCompetition #Bundeli24Express #BreakingNews #HindiNews