Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Tikamgarh

@tikamgarhpro
2687Followers
0Following
घर-घर मिट्टी के गणेश विराजें, पर्यावरण संरक्षण का दें संदेश: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय
--
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र द्वारा माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, अपर कलेक्टर श्री एस.पी. मडंराह, जिला समन्वयक डॉ. सुनील कटियार सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने कहा कि पर्यावरण बचाएं, घर-घर मिट्टी के गणेश बैठाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गणेशोत्सव के दौरान मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि समाज में हर घर गणेश, घर-घर गणेश की भावना को सुदृढ़ करते हुए धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
अभियान के अंतर्गत इस वर्ष अधिक से अधिक घरों में माटी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में नवांकुर संस्थाएं, नवांकुर सखियां, प्रस्फुटन समितियां, स्थानीय समुदाय, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामाजिक संगठन, युवा, महिलाएं तथा जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ता सक्रिय सहभागिता करेंगे।

घर पर ही करें गणेश प्रतिमा का विसर्जन

अभियान के तहत प्रत्येक परिवार से माटी से निर्मित गणेश प्रतिमा स्थापित करने और उसका विसर्जन घर पर ही करने का आग्रह किया गया है। प्रतिमा का विसर्जन घर में छोटे पात्र, बाल्टी अथवा अन्य उपयुक्त स्थान पर किया जा सकता है। विसर्जन के पश्चात प्राप्त मिट्टी का उपयोग पौधरोपण अथवा अन्य उपयोगी कार्यों में किया जा सकेगा। इससे धार्मिक आस्था एवं परंपरा के निर्वहन के साथ-साथ नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में भी मदद मिलेगी।

जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का अभियान

अभियान के माध्यम से प्रदेशवासियों से आह्वान किया गया है कि भगवान श्री गणेश प्रत्येक घर में विराजें और प्रत्येक परिवार पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान का सहभागी बने। यह अभियान किसी एक संस्था अथवा सरकार तक सीमित नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण का व्यापक अभियान है।
जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं से माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक परिवारों को इससे जोड़ने की अपील की है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा किया पुलिस चुनाव सेल का गठन
--
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीकमगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद हेतु होने वाले उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा जिला स्तरीय पुलिस चुनाव सेल का गठन किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, निर्वाचन संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा पुलिस बल की आवश्यकतानुसार तैनाती एवं समन्वय को प्रभावी बनाने के लिए चुनाव सेल को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।

चुनाव सेल के नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह को नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक श्री उपेन्द्र छारी को चुनाव सेल का प्रभारी नियुक्त करते हुए उनके साथ आवश्यक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।

गठित चुनाव सेल द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित पुलिस व्यवस्थाओं का समन्वय एवं पर्यवेक्षण करते हुए आगामी कार्रवाई संचालित की जाएगी। चुनाव के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सतर्कता एवं सक्रिय पुलिसिंग बनाए रखें।

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष पद के उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
https://www.facebook.com/share/v/1GGRCd5z1R/
https://www.facebook.com/share/1JdULHXcVD/
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 30 सितंबर तक
--
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। प्रवेश संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर होगा।
कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी समिति द्वारा जारी प्रॉस्पेक्टस एवं पात्रता संबंधी दिशा-निर्देशों का अवलोकन अवश्य करें। ऑनलाइन आवेदन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in/?utm_source=chatgpt.com पर संपर्क करें।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत 24 अक्टूबर को टीकमगढ़ जिले के तीर्थयात्री श्रवणबेलगोला के लिये होंगे रवाना
-
तीर्थदर्शन यात्रा हेतु आवेदक 23 सितम्बर तक कर सकते हैं आवेदन
-
मध्यप्रदेश शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के तीर्थ यात्रियों को 24 अक्टूबर 2026 को श्रवणबेलगोला यात्रा जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत 60 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिक पात्र हितग्राही इस यात्रा में श्रवणबेलगोला जाने हेतु अपना आवेदन पत्र 23 सितम्बर 2026 तक संबंधित जनपद पंचायत/नगर पालिका/नगर परिषद कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत यदि एक ही व्यक्ति द्वारा जनपद/नगर परिषद में पृथक-पृथक आवेदन किया गया है, तो आवेदन निरस्त हो सकता है। इसलिये जो व्यक्ति जिस नगर परिषद/जनपद का रहने वाला है, उसी नगर परिषद/जनपद पंचायत से ही आवेदन पत्र किये जायें। आवेदन पत्र में संग्लन अन्य दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड/वोटर कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी की छायाप्रति अनिवार्य रूप से दी जाये।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
वृत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर
-
मध्यप्रदेश वृत्तिकर संशोधन अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिये वृत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है।
अतः जीएसटी से पंजीकृत/अपंजीकृत व्यवसाई, निजी विद्यालय/महाविद्यालय, कम्प्यूटर सेंटर, चिकित्सक, चिकित्सा व्यवसायी, सी.ए., वकील, बीमा अभिकर्ता, मदिरा दुकान संचालक, चिटफण्ड संचालित वाली संस्थायें या व्यक्ति, सहकारी सोसाईटी, ट्रांसपोर्टर, कोचिंग संस्थान, चिकित्सालय, जिम सेंटर, धर्मकांटा, होटल, लॉज, विवाह मंडप, टेंट/शामयाना, केबल ऑपरेटर, वीडियो पार्लर, ब्यूटी पार्लर, फाईनेंस कम्पनी, क्लीनिक, लैब पेथौलॉजी, नर्सिंग होम, क्योस्क सेंटर, फैशन डिजाईनर, बुटीक, किराना व्यवसाई, प्रोविजनल स्टोर, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा, कम्प्यूटर कॉलेज, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर, अर्धशासकीय कार्यालय, बैंक, एलआईसी आदि 30 सितम्बर 2026 तक अनिवार्यतः वृत्तिकर जमा करायें, जिससे शास्ति एवं वसूली की कार्यवाही से बचा जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampartikatikamgarh nis:value=jansampartikatikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
आयकर एवं टीडीएस संबंधी आउटरीच कार्यक्रम 22 सितंबर को
-
आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को टीडीएस प्रक्रिया एवं प्रावधानों की दी जाएगी जानकारी
-
भारत सरकार के निर्देशानुसार आयकर अधिकारी ग्वालियर द्वारा आयकर अधिनियम एवं टीडीएस से संबंधित विषयों पर जागरूकता एवं समाधान के उद्देश्य से टीकमगढ़ जिले में आउटरीच प्रोग्राम/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से संयुक्त कलेक्टर कार्यालय, टीकमगढ़ के सभा कक्ष/मीटिंग हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को टीडीएस की कटौती एवं जमा करने की प्रक्रिया, ई-फाइलिंग में होने वाली त्रुटियों के कारण उत्पन्न अनावश्यक टीडीएस मांग तथा आयकर संबंधी शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आयकर एवं टीडीएस संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें विभागीय प्रक्रिया का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों/कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे अपने संबंधित लेखा लिपिक के साथ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित रहने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
तकनीक की ओर बढ़े, पॉलीटेक्निक चले
-
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में सीधे प्रवेश पाने का एक और अवसर 14 सितंबर तक
-
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में सत्र 2026-27 में 10 वीं के आधार पर तीन वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एवं 12 वीं के आधार पर (विषयानुसार) डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में महाविद्यालय में संचालित रिक्त सीटो पर सीएलसी कॉलेज लेवल काउंसलिंग से प्रवेश पाने का एक और सुनहरा अवसर है।
महाविद्यालय में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेली कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मेकैनिकल इंजीनियरिंग तथा कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। 10 वीं के आधार पर प्रथम वर्ष तथा 12 वीं के आधार पर द्वितीय वर्ष में 14 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे एवं प्रवेश के लिए तय तारीखों में 8,10,12,14 सितंबर प्रातः 10ः30 बजे से सायं 6ः30 बजे तक प्रवेश दिया जायेगा।
महाविद्यालय प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शेष रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 14 सितंबर रहेगी। प्रवेश हेतु 14 सितम्बर अपरान्ह 12ः30 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 14 सितम्बर सायं 6ः30 बजे तक है। अधिक जानकारी के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय टीकमगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 17वर्षीय आयु वर्ग के प्रतिभागियों की संभागीय फुटबॉल एवं हॉकी प्रतियोगिता प्रतियोगिता
--
मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर अनुसार जिला मुख्यालय पर अमर शहीद नारायण दास खरे स्टेडियम पर फुटबॉल एवं एस्टोटर्फ मैदान ढोंगा पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताएं संपन्न होने के पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी श्री अमित जैन के मुख्य आतिथ्य में समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजेता एवं उपविजेता जिलों की टीमों को पुरष्कृत किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री एचडी अहिरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार हॉकी प्रतियोगिता में बालक वर्ग से दमोह जिला और बालिका वर्ग से टीकमगढ़ जिले में विजेता होने का गौरव हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में सागर जिला और बालिका वर्ग में भी सागर जिला उपविजेता रहा।
इसी प्रकार फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ष से सागर और बालिका वर्ग में भी सागर जिला विजेता रहा जबकि बालक और बालिका दोनों वर्गों में दमोह जिला उप विजेता रहा। पुरूस्कार वितरण समारोह में सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
टीकमगढ़ जिले में छात्रावासों, विद्यालयों में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
-
शासन के निर्देशानुसार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विभिन्न शासकीय छात्रावासों, विद्यालयों में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इसीक्रम में शासकीय सीनियर अनुसूचित जाति छात्रावास टीकमगढ़ में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास कुंडेश्वर तथा शासकीय SC सीनियर कन्या छात्रावास सुनवाहा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

<nis:link nis:type=tag nis:id=krishnajanmashtami nis:value=KrishnaJanmashtami nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampartikatikamgarh nis:value=jansampartikatikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
जिला जेल टीकमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व
-
शासन के निर्देशानुसार जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इसीक्रम में जन्माष्टमी के अवसर पर जिला जेल टीकमगढ़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बंदी कृष्ण भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। जेल परिसर में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

जिला जेल अधीक्षक श्री यजुवेन्द्र वाघमारे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुये कहा कि श्रीमद्भागवतगीता में भगवान श्रीकृष्ण का अमर संदेश कर्म के प्रति निष्ठा, विवेक, धैर्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जेलर श्री एके शुक्ल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में आनंद, आशा और नई ऊर्जा का संचार हो। कार्यक्रम में जेल स्टॉफ तथा बंदीगण उपस्थित रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=krishnajanmashtami nis:value=KrishnaJanmashtami nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansampartikatikamgarh nis:value=jansampartikatikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
आबकारी विभाग टीकमगढ़ द्वारा की गई कार्यवाही
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के आदेशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री नरेश प्रताप सिंह के निर्देशन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मधुसूदन दीवान के नेतृत्व में गुरूवार को अवैध मदिरा विक्रय, संग्रहण, परिवहन और उपभोग के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में व्रत जतारा में ग्राम पुनोल खास, हीरानगर तेगैला मैं कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तीन प्रकरण पंजीकृत किए गए जिसमें 150 पाव प्लेन एवं 115 पाव मसाला देशी मदिरा ज़ब्त तक की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 24000 है।
उपरोक्त कार्यवाही में व्रत प्रभारी जतारा तलत फैज़ी एवं आबकारी स्टाफ मुख्य आरक्षक वीरेंद्र विश्वकर्मा नगर सैनिक पीएन अहिरवार शामिल रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
--
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष-2026 (पूर्वार्द्ध) हेतु निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत नगरपालिका परिषद टीकमगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए उप निर्वाचन संपन्न कराया जाना है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार उप निर्वाचन कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपादित कराने के लिए शहरी विकास अभिकरण कार्यालय टीकमगढ़ में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उप निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा शिकायत के लिए नागरिक कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 7589336957 पर संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगरीय निकायों के उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन की प्रक्रिया 8 सितम्बर से प्रारंभ होगी तथा 29 सितम्बर 2026 को मतदान कराया जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
नगरीय निकाय उप निर्वाचन अंतर्गत आचार संहिता लागू होते ही नगर में संपत्ति विरूपण की हुई कार्रवाई
--
नगर पालिका अध्यक्ष के उप निर्वाचन को लेकर आचार संहिता लागू होते ही जिला प्रशासन एवं नगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार श्री सत्येंद्र सिंह गुर्जर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई का निरीक्षण किया।
अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य स्थानों पर राजनीतिक दलों द्वारा लगाए गए प्रचार-प्रसार संबंधी पोस्टर, बैनर एवं होर्डिंग हटाए गए। साथ ही दीवारों पर किए गए राजनीतिक प्रचार-प्रसार लेखन की पुताई कराकर संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की गई।
तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई की निगरानी की तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रशासन द्वारा आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगी राजनीतिक प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों के लिए समान अवसर और निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित करना है।
प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं संबंधित व्यक्तियों से निर्वाचन आचार संहिता का पालन करने तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री लगाने अथवा विरूपण करने से बचने की अपील की है।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
--
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत जिला टीकमगढ़ में एक हितग्राही को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील दिगौड़ा अंतर्गत ग्राम खरोई निवासी श्रीमती जयकुंवर पत्नी दुर्जन अहिरवार को योजना के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रकरण में कृषि कार्य करते समय बिजली का करंट लगने के कारण दुर्जन अहिरवार की मृत्यु होना उल्लेखित है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जतारा एवं तहसीलदार दिगौड़ा द्वारा प्रस्तुत प्रकरण एवं आवश्यक दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत पात्र वारिस को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर पात्र हितग्राही/वारिस को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान हितग्राही के बैंक खाते में किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
—आवश्यक सूचना—

सर्व संबंधितों को सूचित किया जाता है कि बानसुजारा बांध के ऊपर धसान नदी में पानी की आवक बढ़ने से बांध के निर्धारित जलस्तर में वृद्धि हो रही है ।
  अतः बांध की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बाँध के 02 गेट और ( वर्तमान में 04 गेट खुले है) कुल -06 गेट आज दिनांक 03/09/2026 को रात्रि में 10:00 बजे (04 गेट 0.75-0.75 मीटर एवं 02 गेट 0.50-0.50
मीटर) खोल कर नदी में लगभग 534 घन मीटर प्रति सेकेंड पानी सुरक्षित रूप से छोड़ा जावेगा। इससे बांध के नीचे धसान नदी में लगभग 7 से 9 फुट जलस्तर बढ़ेगा। पानी की आवक लगातार बढ़ते रहने पर खोले गये गेटों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है।
अतः आमजन से अनुरोध है कि वो नदी क्षेत्र से दूर रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
बोल्डर पत्थर के अवैध परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
--
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसीक्रम में आज बुधवार को खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान चकरा-नारगुड़ा मार्ग के पास बोल्डर पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर वाहन को जप्त कर पुलिस थाना देहात की अभिरक्षा में सुरक्षित खड़ा कराया गया है।

प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध परिवहन एवं उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी श्री कुलदीप जैन सहित खनिज अमले के श्री राजेश चढ़ार, श्री वीरेंद्र नायक, श्री पुष्पेंद्र खरे, श्री हर्बल लोधी एवं श्री पुष्पेंद्र पायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
आयकर एवं टीडीएस संबंधी आउटरीच कार्यक्रम 22 सितंबर को
आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को टीडीएस प्रक्रिया एवं प्रावधानों की दी जाएगी जानकारी
--
भारत सरकार के निर्देशानुसार आयकर अधिकारी ग्वालियर द्वारा आयकर अधिनियम एवं टीडीएस से संबंधित विषयों पर जागरूकता एवं समाधान के उद्देश्य से टीकमगढ़ जिले में आउटरीच प्रोग्राम/जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से संयुक्त कलेक्टर कार्यालय, टीकमगढ़ के सभा कक्ष/मीटिंग हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को टीडीएस की कटौती एवं जमा करने की प्रक्रिया, ई-फाइलिंग में होने वाली त्रुटियों के कारण उत्पन्न अनावश्यक टीडीएस मांग तथा आयकर संबंधी शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम का उद्देश्य आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आयकर एवं टीडीएस संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें विभागीय प्रक्रिया का अधिक से अधिक लाभ दिलाना है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों/कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे अपने संबंधित लेखा लिपिक के साथ कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित रहने की स्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
वृत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर
---
मध्यप्रदेश वृत्तिकर संशोधन अधिनियम के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिये वृत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है।
अतः जीएसटी से पंजीकृत/अपंजीकृत व्यवसाई, निजी विद्यालय/महाविद्यालय, कम्प्यूटर सेंटर, चिकित्सक, चिकित्सा व्यवसायी, सी.ए., वकील, बीमा अभिकर्ता, मदिरा दुकान संचालक, चिटफण्ड संचालित वाली संस्थायें या व्यक्ति, सहकारी सोसाईटी, ट्रांसपोर्टर, कोचिंग संस्थान, चिकित्सालय, जिम सेंटर, धर्मकांटा, होटल, लॉज, विवाह मंडप, टेंट/शामयाना, केबल ऑपरेटर, वीडियो पार्लर, ब्यूटी पार्लर, फाईनेंस कम्पनी, क्लीनिक, लैब पेथौलॉजी, नर्सिंग होम, क्योस्क सेंटर, फैशन डिजाईनर, बुटीक, किराना व्यवसाई, प्रोविजनल स्टोर, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा, कम्प्यूटर कॉलेज, नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर, अर्धशासकीय कार्यालय, बैंक, एलआईसी आदि 30 सितम्बर 2026 तक अनिवार्यतः वृत्तिकर जमा करायें, जिससे शास्ति एवं वसूली की कार्यवाही से बचा जा सके।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
बीएसी एवं जनशिक्षक पदों पर चयनित शिक्षकों की सूची जारी
-
दावा-आपत्ति 3 सितंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे
-
राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले में सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत बीएसी एवं जनशिक्षक के पदों पर प्रतिनियुक्ति के स्थान पर सेवाएं लिए जाने हेतु 5 अगस्त 2026 को काउंसलिंग के माध्यम से चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई है। जारी सूची के संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है, तो वह अपना दावा सप्रमाण 3 सितंबर 2026 तक कलेक्टर सह जिला मिशन संचालक, टीकमगढ़ के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
चयनित शिक्षकों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकनार्थ चस्पा की गई है। अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में सूची का अवलोकन कर निर्धारित अवधि में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
दुग्ध संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण कर की गई दूध की गुणवत्ता की जांच
-
नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न दुग्ध संग्रहण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री मनीष कुमार जैन, मैनेजर सांची शीत केंद्र श्री शंकर सिंह घोष एवं फील्ड ऑफिसर सांची शीत केंद्र जतारा-पराग श्री सोनी द्वारा जतारा क्षेत्र में संचालित विभिन्न दुग्ध संग्रहण केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बालाजी डेयरी रेंज ऑफिस के पास जतारा, नीलम दूध डेयरी घटिया मोहल्ला जतारा, राजेंद्र मिल्क सेंटर जतारा-महेशपुरा, दूध सागर मिल्क सेंटर किटाखेड़ा एवं सांची डीसीएस केंद्र किटाखेड़ा सहित अन्य केंद्रों पर दूध का औचक निरीक्षण कर रैपिड मिल्क टेस्टिंग किट के माध्यम से गुणवत्ता की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप दूध का क्रय एवं संग्रहण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा दूध में मिलावट की रोकथाम तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही जतारा स्थित सांदिपनि स्कूल के छात्र-छात्राओं को दूध में की जाने वाली विभिन्न प्रकार की मिलावटों की पहचान एवं रैपिड मिल्क टेस्टिंग किट के माध्यम से दूध की त्वरित जांच करने के तरीकों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट से होने वाले दुष्प्रभावों तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन अभियान के लिए प्रशिक्षण आयोजित
-
एसडीएम बल्देवगढ़ श्री निशांत भूरिया ने दवा सेवन कर अभियान का किया शुभारंभ
-
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अर्बन बल्देवगढ़ में फोकल मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान के सफल संचालन के लिए आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ में प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम बल्देवगढ़ श्री निशांत भूरिया ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर अभियान का शुभारंभ किया।
अर्बन बल्देवगढ़ के चिन्हित वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, 12 एवं 13 में फाइलेरिया रोधी सामूहिक दवा सेवन अभियान 2 से 14 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा निर्धारित क्षेत्रों में पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाएगा तथा फाइलेरिया से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
प्रशिक्षण बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी श्री एच.एम. रावत, बीएमओ डॉ. अंकित त्रिपाठी सहित संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा अभियान के प्रभावी संचालन, दवा सेवन तथा जन-जागरूकता से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. अनुरागी के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विकासखंडों में चरणबद्ध रूप से अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अर्बन लिधौरा एवं खरगापुर में भी प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
नगर पालिका टीकमगढ़ अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन का कार्यक्रम जारी
-
29 सितंबर को होगा मतदान, 3 अक्टूबर को मतगणना
-
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद टीकमगढ़ के अध्यक्ष पद के उप निर्वाचन वर्ष-2026 के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन एवं नाम-निर्देशन पत्र आमंत्रित करने संबंधी सूचना 8 सितंबर 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से जारी की जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच) 16 सितंबर 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 निर्धारित है। इसी दिन अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक होने पर 29 सितंबर 2026 को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे से मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparktikamgarh nis:value=Jansamparktikamgarh nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=tikamgarh nis:value=tikamgarh nis:enabled=true nis:link/>
नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन हेतु जिला अभियोजन अधिकारी एवं बैंक ऑफीसर के साथ बैठक आयोजित
----
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियांवयन एवं अधिक से अधिक बैंक प्रीलिटीगेशन प्रकरणों को आपसी समझौते से निराकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय टीकमगढ़ के सभाकक्ष में आज विभिन्न बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में श्रीमती सुनीता गोयल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ द्वारा बैंक प्रबंधकोंसे नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत किये जाने वाले बैंक प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली एवं अधिक से अधिक प्रकरणों में पक्षकारों केा सूचना पत्र जारी करने के संबंध में चर्चा की गई। उपस्थित बैंक प्रबंधकों ने नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने एवं अधिक से अधिक प्रीलिटीगेशन प्रकरणों के निराकरण करने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया एवं जिला अभियोजन अधिकारी श्री जैनेन्द्र कुमार जैन द्वारा समझौता योग्य लंबित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया गया।
बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, लीड बैंक ऑफीसर श्री कैलाश नारायण आर्य सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकगण उपस्थित रहे।