Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

Jansamparktikamgarh

आज ग्राम पंचायत सूरजपुर,जनपद बल्देवगढ़ में Cleanliness drive चलाई गई।
सभी ग्रामों की इसी प्रकार स्वच्छ - सुन्दर बनाने का संकल्प है।

#हर_गाँव_हो_कचरेकीचड़_से_मुक्त 
#JansamparkMP 
#tikamgarh 
#Jansamparktikamgarh 
#SwachhMP 
#SBMG

आज ग्राम पंचायत सूरजपुर,जनपद बल्देवगढ़ में Cleanliness drive चलाई गई। सभी ग्रामों की इसी प्रकार स्वच्छ - सुन्दर बनाने का संकल्प है। #हर_गाँव_हो_कचरेकीचड़_से_मुक्त #JansamparkMP #tikamgarh #Jansamparktikamgarh #SwachhMP #SBMG

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ीला स्थित बावड़ी को किया पुनर्जीवित
-
बावड़ी पुनर्जीवित करने का संकल्प पूर्ण होने पर ग्रामीणजनों ने दीप जलाकर मनाया बावड़ी उत्सव
-
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम कुड़ीला में बावड़ी उत्सव एवं जल संरक्षण जागरूकता वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सबसे पहले बावड़ी की सफाई की तथा पौधारोपण किया। तत्पश्चात बावड़ी उत्सव में बावड़ी का पूजन आरती के बाद दीपकों से सजाया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जल संकट की वर्तमान स्थिति एवं उसके समाधान हेतु सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बावड़ियों, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने तथा अपने गांव के जल स्रोतों को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण संबंधी सुझावों एवं विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक मनीष कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सोनूराजा, गणेश लोधी, रविन्द्र प्रजापति मनीराम कुशवाहा रुद्र प्रताप, वेद प्रताप, पलक शर्मा, वीरू शर्मा बिट्टू शर्मा, जुझारसिंह, रामेश्वर लोधी, भोलेराजा वरिष्ठजन, युवा एवं अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। अंत में उपस्थित श्री अरुण प्रताप सिंह अध्यक्ष श्री सचिव भागचंद लोधी सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
ज्ञातव्य है कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत की म.प्र. जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक दिनेश कुमार उमरैया और जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार, नवांकुर संस्था और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों द्वारा वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत कुड़ीला स्थित बावड़ी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया। सभी के द्वारा श्रमदान करते हुये बावड़ी पुनर्जीवित करने का संकल्प 2026 में पूर्ण होने पर उत्साहपूर्वक बावड़ी उत्सव मनाया गया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Collector Tikamgarh 
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान 
#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ीला स्थित बावड़ी को किया पुनर्जीवित - बावड़ी पुनर्जीवित करने का संकल्प पूर्ण होने पर ग्रामीणजनों ने दीप जलाकर मनाया बावड़ी उत्सव - कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्राम कुड़ीला में बावड़ी उत्सव एवं जल संरक्षण जागरूकता वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सबसे पहले बावड़ी की सफाई की तथा पौधारोपण किया। तत्पश्चात बावड़ी उत्सव में बावड़ी का पूजन आरती के बाद दीपकों से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जल संकट की वर्तमान स्थिति एवं उसके समाधान हेतु सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बावड़ियों, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई एवं संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने जल संरक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने तथा अपने गांव के जल स्रोतों को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण संबंधी सुझावों एवं विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक मनीष कुमार सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सोनूराजा, गणेश लोधी, रविन्द्र प्रजापति मनीराम कुशवाहा रुद्र प्रताप, वेद प्रताप, पलक शर्मा, वीरू शर्मा बिट्टू शर्मा, जुझारसिंह, रामेश्वर लोधी, भोलेराजा वरिष्ठजन, युवा एवं अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। अंत में उपस्थित श्री अरुण प्रताप सिंह अध्यक्ष श्री सचिव भागचंद लोधी सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। ज्ञातव्य है कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत की म.प्र. जन अभियान परिषद संभाग समन्वयक दिनेश कुमार उमरैया और जिला समन्वयक डॉ सुनील कटियार, नवांकुर संस्था और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों द्वारा वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत कुड़ीला स्थित बावड़ी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया गया। सभी के द्वारा श्रमदान करते हुये बावड़ी पुनर्जीवित करने का संकल्प 2026 में पूर्ण होने पर उत्साहपूर्वक बावड़ी उत्सव मनाया गया। Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 10, 2026

हैप्पी सीडर तकनीक से बदली खेती की तस्वीर
-
ग्रीष्मकालीन मूंग की सफल खेती कर कृषक किशोरी यादव बने क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा
-
आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान न केवल अपनी उत्पादन लागत कम कर सकते हैं, बल्कि बेहतर उपज प्राप्त कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण विकासखंड टीकमगढ़ के ग्राम नीमखेड़ा निवासी प्रगतिशील कृषक श्री किशोरी यादव ने प्रस्तुत किया है।
श्री किशोरी यादव ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं बी.आई.एस.ए. जबलपुर के मार्गदर्शन में गेहूं की कटाई के बाद ग्रीष्मकालीन मूंग की उन्नत किस्म विराट की बुवाई हैप्पी सीडर कृषि यंत्र के माध्यम से सीधे खड़ी नरवाई में बिना जुताई के की। उन्होंने 8 अप्रैल 2026 को मूंग की बुवाई की थी, जिसका अंकुरण अत्यंत संतोषजनक रहा। वर्तमान में उनकी फसल उत्कृष्ट स्थिति में है और उन्हें अच्छी उपज मिलने की पूरी संभावना है।
श्री किशोरी यादव बताते हैं कि हैप्पी सीडर तकनीक अपनाने से उन्हें खेत की तैयारी में लगने वाले समय, श्रम और लागत में उल्लेखनीय बचत हुई है। गेहूं की कटाई के बाद बिना जुताई सीधे बुवाई होने से प्रति एकड़ लगभग दो हजार रुपये तक की बचत हुई। साथ ही समय पर बुवाई होने से फसल का विकास बेहतर हुआ है, जिससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।
इस तकनीक का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि खेत में बची गेहूं की नरवाई को जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मृदा की उर्वरता भी बनी रहती है। खेत में मौजूद नरवाई नमी संरक्षण का कार्य करती है तथा सिंचाई के बाद सड़कर जैविक खाद के रूप में मिट्टी को पोषण प्रदान करती है।
श्री यादव का कहना है कि यदि किसान आधुनिक कृषि यंत्रों एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाएं तो कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अन्य किसानों से भी हैप्पी सीडर जैसी नवाचार आधारित तकनीकों को अपनाने की अपील की है।
किसान हैप्पी सीडर यंत्र को अनुदान पर प्राप्त करने के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पात्र किसानों को यंत्र की लागत का लगभग 50 प्रतिशत अथवा लगभग 90 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाता है।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

हैप्पी सीडर तकनीक से बदली खेती की तस्वीर - ग्रीष्मकालीन मूंग की सफल खेती कर कृषक किशोरी यादव बने क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा - आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान न केवल अपनी उत्पादन लागत कम कर सकते हैं, बल्कि बेहतर उपज प्राप्त कर अतिरिक्त आय भी अर्जित कर सकते हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण विकासखंड टीकमगढ़ के ग्राम नीमखेड़ा निवासी प्रगतिशील कृषक श्री किशोरी यादव ने प्रस्तुत किया है। श्री किशोरी यादव ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग एवं बी.आई.एस.ए. जबलपुर के मार्गदर्शन में गेहूं की कटाई के बाद ग्रीष्मकालीन मूंग की उन्नत किस्म विराट की बुवाई हैप्पी सीडर कृषि यंत्र के माध्यम से सीधे खड़ी नरवाई में बिना जुताई के की। उन्होंने 8 अप्रैल 2026 को मूंग की बुवाई की थी, जिसका अंकुरण अत्यंत संतोषजनक रहा। वर्तमान में उनकी फसल उत्कृष्ट स्थिति में है और उन्हें अच्छी उपज मिलने की पूरी संभावना है। श्री किशोरी यादव बताते हैं कि हैप्पी सीडर तकनीक अपनाने से उन्हें खेत की तैयारी में लगने वाले समय, श्रम और लागत में उल्लेखनीय बचत हुई है। गेहूं की कटाई के बाद बिना जुताई सीधे बुवाई होने से प्रति एकड़ लगभग दो हजार रुपये तक की बचत हुई। साथ ही समय पर बुवाई होने से फसल का विकास बेहतर हुआ है, जिससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है। इस तकनीक का एक महत्वपूर्ण लाभ यह भी है कि खेत में बची गेहूं की नरवाई को जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मृदा की उर्वरता भी बनी रहती है। खेत में मौजूद नरवाई नमी संरक्षण का कार्य करती है तथा सिंचाई के बाद सड़कर जैविक खाद के रूप में मिट्टी को पोषण प्रदान करती है। श्री यादव का कहना है कि यदि किसान आधुनिक कृषि यंत्रों एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाएं तो कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने अन्य किसानों से भी हैप्पी सीडर जैसी नवाचार आधारित तकनीकों को अपनाने की अपील की है। किसान हैप्पी सीडर यंत्र को अनुदान पर प्राप्त करने के लिए कृषि अभियांत्रिकी विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। पात्र किसानों को यंत्र की लागत का लगभग 50 प्रतिशत अथवा लगभग 90 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 तैराकी का हुआ समापन

पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एक मई से दो जून 2026 तक मलखम्ब, फुटबॉल, कराते, साफॅटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, तैराकी, जुम्बा एवं पेंटिंग खेल गतिविधियो में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया।

शिविर कें अतिंम सप्ताह में समस्त खेल गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें तैराकी खेल की प्रतियोगिता ब्लू स्काई स्विमिंग पूल में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र श्रीवास्तव, एन.एस. राय एवं काषीराम साहू उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में फ्री-स्टाईल, वटर फ्लाई, बैक स्टोक विधाओं में खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता अंकित राय स्विमिंग कोच एवं देवेन्द्र साहू द्वारा सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रियंक खरे, देवेश चंदेल, धनीराम अहिरवार, कृतिका चंद्रा, प्रिंस सेन एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

#JansamparkMP 
#Jansamparktikamgarh 
#tikamgarh

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 तैराकी का हुआ समापन पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में एक मई से दो जून 2026 तक मलखम्ब, फुटबॉल, कराते, साफॅटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, तैराकी, जुम्बा एवं पेंटिंग खेल गतिविधियो में प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। शिविर कें अतिंम सप्ताह में समस्त खेल गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें तैराकी खेल की प्रतियोगिता ब्लू स्काई स्विमिंग पूल में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र श्रीवास्तव, एन.एस. राय एवं काषीराम साहू उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में फ्री-स्टाईल, वटर फ्लाई, बैक स्टोक विधाओं में खिलाड़ियों ने भाग लिया तथा अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। यह प्रतियोगिता अंकित राय स्विमिंग कोच एवं देवेन्द्र साहू द्वारा सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रियंक खरे, देवेश चंदेल, धनीराम अहिरवार, कृतिका चंद्रा, प्रिंस सेन एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। #JansamparkMP #Jansamparktikamgarh #tikamgarh

Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 2, 2026

Latest Jansamparktikamgarh News Videos - Watch the Latest News of June 22, 2026 | Public App