#बलरामपुर: गैसड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार...
#गैसड़ी (#बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा चलाए जा रहे वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 57/2026 धारा 64(2)(K) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त निसार अहमद पुत्र नियाज अहमद उर्फ ननकुन (निवासी ग्राम चयपुरवाडीह, थाना कोतवाली गैसड़ी) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय, कांस्टेबल विनीत वर्मा तथा कांस्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के बाद विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय रवाना कर दिया है।
#balrampur #balrampurpolic