शासकीय आईटीआई टीकमगढ़ में युवासंगम मेला 26 नवम्बर को
---
जिले के रोजगार के इच्छुक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सहयोग से 26 नवम्बर 2026 को युवासंगम मेले का आयोजन किया जायेगा।
शासकीय आईटीआई, शनि मंदिर के पास, जतारा रोड, टीकमगढ़ में गुरुवार को प्रातः 11 बजे से आयोजित होने वाले इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जायेंगे।
युवासंगम मेले में टीकमगढ़ जिले के रोजगार के इच्छुक युवा अपने समस्त आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। यह मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh