
-#कांगड़ा पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: बैजनाथ में 1.813 किलो चरस के साथ 6 गिरफ्तार...
-#मैक्लोडगंज के EDM हॉस्टल में चिट्टा-अफीम-चरस-गांजा बरामद, 2 आरोपी दबोचे, लग्जरी गाड़ियां सीज...
-#ब्राइट #न्यूज #कांगड़ा
-#जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।
-#एएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने बताया कि जिला पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 1 किलो 814.33 ग्राम चरस, 0.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम गांजा बरामद किया है। एक 17 वर्षीय नाबालिग को नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके अभिभावकों के संरक्षण में सौंपा गया है।
-#पहला मामला ...
-#थाना बैजनाथ के तहत गणक्षेत्र रेलवे क्रॉसिंग के पास का है। सीआईए की टीम ने नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान 1 किलो 813 ग्राम अवैध चरस बरामद की। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (28), अशोक कुमार (35), अश्विनी कुमार (23), अतुल कुमार (24), आयुष (21) और अक्षय कुमार (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक आल्टो K-10 कार, एक होंडा स्कूटी और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। पुलिस थाना बैजनाथ में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
-#दूसरा_मामला ...
-#थाना मैक्लोडगंज के तहत अपर धर्मशाला स्थित EDM हॉस्टल का है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने हॉस्टल में रेड की। तलाशी के दौरान बार रूम-डांस रूम के पूर्वी कोने में रखे कूड़ेदान से एक काले रंग का छोटा पर्स बरामद हुआ। पर्स की तलाशी में 0.95 ग्राम चिट्टा, 3.70 ग्राम अफीम, 1.33 ग्राम चरस और 1.54 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में FIR नंबर 56/2026 दर्ज की गई है। मामले में अमीर खान (35) निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश और राजेश रंजन पजौरिया निवासी चित्तौड़गढ़, राजस्थान को आरोपी बनाया गया है, जिन्होंने होटल लीज पर ले रखा था। मामले में आगामी जांच जारी है।
#BrightNewsBilaspur #BrightNewsGhumarwin #BrightNewsHimachal #BrightNewsKangra #Kangra #KangraNews #KangraPolice #KangraPoliceAction #KangraASP #ASPSanjeevChauhan #SanjeevChauhan #Baijnath #BaijnathPolice #BaijnathNews #Ganakshetar #RailwayCrossingBaijnath #Mcleodganj #McleodganjPolice #McleodganjNews #Dharamshala #UpperDharamshala #EDMHostel #EDMHostelRaid #HostelRaid #NashaMuktKangra #NashaMuktHimachal #NashaMuktBharat #SayNoToDrugs #AntiDrugDrive #AntiDrugCampaign #NDPSAct #NDPS #CharasSeized #Charas1813Gram #Charas1Kg814Gram #ChittaSeized #Chitta0_95Gram #HeroinSeized #AfeemSeized #Afeem3_70Gram #GanjaSeized #Ganja1_54Gram #DrugSeized #DrugPeddlersArrested #8Arrested #6ArrestedInBaijnath #2ArrestedInMcleodganj #AltoK10Seized #HondaScootySeized #PulsarBikeSeized #MadhyaPradesh #Bhopal #Rajasthan #Chittorgarh #FIR56_2026 #HimachalPolice #HimachalCrime #CrimeNews #DrugMafia #HimachalNews #HimachalPradesh #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #HimachalSamachar #KangraSamachar #BilaspurSamachar #BrightNews