जोल: चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह ने पंजोआ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में लिया आशीर्वाद
सोमवार को पंजोआ में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह ने शिरकत की और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि पंजोआ में स्थित यह आश्रम पिछले कई वर्षों से सनातन धर्म के प्रचार -प्रसार में अहम योगदान दे रहा है। आज उन्होंने इस कार्यक्रम में शामिल होकर आशीर्वाद लिया है। और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।